Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

मानपुर बफर क्षेत्र में दो भालुओं की संदिग्ध मृत्यु पर वन विभाग ने जांच शुरू की स्थानीय लोग चिंतित और सतर्क हैं


मानपुर बफर क्षेत्र में दो भालुओं की संदिग्ध मृत्यु, वन विभाग ने शुरू की जांच
उमरिया अरुण विश्वकर्मा

मानपुर बफर क्षेत्र में दो भालुओं की संदिग्ध मृत्यु पर वन विभाग ने जांच शुरू की स्थानीय लोग चिंतित और सतर्क हैं
 
दिनांक 29 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश के मानपुर बफर क्षेत्र की खम्हा बीट के कंपार्टमेंट 275 में वन गस्ती के दौरान एक अवयस्क नर भालू का शव बरामद हुआ। जांच के लिए तुरंत डॉग स्क्वाड को बुलाया गया, जिसने कुछ किलोमीटर दूर कक्ष क्रमांक 276 में एक मादा भालू के शव को भी ढूंढ निकाला। दोनों भालुओं के शव सुरक्षित पाए गए हैं।
मृत भालुओं में मादा की उम्र लगभग 6 वर्ष और नर भालू की उम्र लगभग 1.5 वर्ष आंकी गई है। विभागीय अमले ने वरिष्ठ कार्यालय द्वारा निर्धारित नियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है और समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा रही है।

29 जनवरी की कार्यवाही
मृत भालुओं का पंचनामा तैयार कर स्थल को संरक्षित किया गया।
डॉग स्क्वाड द्वारा शव और स्थल की जांच की गई।
30 जनवरी की कार्यवाही
मेटल डिटेक्टर से शव की जांच की गई।
वाइल्डलाइफ हेल्थ ऑफिसर की उपस्थिति में विस्तृत पोस्टमॉर्टम परीक्षण किया गया।
नमूना संकलन विधिवत किया गया, जिसे परीक्षण हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
मृत्यु का संभावित कारण अन्य वन्यप्राणी से संघर्ष प्रतीत हो रहा है।

शव दाह की कार्यवाही 30 जनवरी 2026 को संपन्न की गई। वन विभाग इस घटना की गहन जांच कर रहा है ताकि भालुओं की मृत्यु के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments