Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

शराब तस्करों ने ले ली एक माशूम की जान , सामने से जबरदस्त टक्कर होने से मौके में ही दम तोड़ा बाईक सवार युवक

*शहडोल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, शराब तस्करी कर रही कार की टक्कर से बाइक सवार अनुराग लोधी की हुई मौत*

बुढ़ार सहित धनपुरी अमलाई से हो रहा अवैध शराब का तस्कर 


शहडोल शिवम कुशवाहा

शहडोल जिले के बुढार थाना अंतर्गत ग्राम लालपुर और कंचनपुर के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आपको बता दे कि सरफा फूल के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर से बाइक सवार युवक अनुराग लोधी  की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद से कार सवार युवक मौके से कर छोड़ कर फरार हो गए हैं। आपको बता दे कि कार में अवैध रूप से काफी मात्रा में शराब था। जिसको लेकर अनुमान लगाया जा सकता हैं कि कार सवार युवक शराब तस्कर था। 

*कार सवार युवक कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी*

सूत्रों के हवाले से पता चल रहा हैं कि कार में लगभग 3 से 4 लोग सवार थे। और कार से शराब तस्कर किया करते थें। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार जिस कार से हादसा हुआ।  उसमें शराब की तस्करी की जा रही थी। बताया गया कि दुर्घटना के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही शराब माफिया दूसरे वाहन से शराब को वहां से हटा ले गए और क्षतिग्रस्त कार घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक अनुराग लोधी पिता रामचंद्र उर्फ चंदू लोधी निवासी धनपुरी वार्ड नंबर 02 धनपुरी में  निवास करते हैं। वह गुरुवार को  रात करीब 8.20 में  बाइक से अपने मामा के घर जमुई जा रहा था। जैसे ही वह सरफा फूल के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार हुंडई इऑन कार ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दिया जिससे उसकी घटना स्थल में मुत्यु हो गई।  

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने बुढार पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर  कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पर रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हुआ वही अगली सुबह 30 जनवरी सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम हुआ और मृतक का शव परिजनों को सौप दिए। आपको बता दे कि बाइक क्रमांक  mp 18 ML 8098 हैं और जबकि वही कार का नंबर   Cg 15 B 7982 है। पुलिस ने कार और बाइक दोनों को जब्त कर मामला दर्ज कर दिया हैं।  वहीं कार चालक की भूमिका और शराब तस्करी की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।


लगातार हो रहे शराब की अवैध तस्करी

जिले के बुढ़ार शहडोल में अवैध शराब की तस्करी को लेकर आये दिन कोई न कोई घटनाएं होती रहती हैं । जिसमें अधिकांश की मौत हो जाती हैं। आपको बता दे कि अवैध शराब की तस्कर करने वालों की  संख्या बढ़ती ही नजर आ रही हैं।जिसमें मुख्य रूप ग्रामीण अंचल सहित ढाबो और छोटे छोटे दुकानों को चिन्हित कर शराब पहुँचाते हैं। जिससे कि हर व्यक्ति को शराब आसानी से मिल जाता हैं। 

Post a Comment

0 Comments