Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

चोरी ऊपर से सीना जोरी

*चोरी ऊपर से सीना जोरी
उमरिया अरुण विश्वकर्मा

जी हां यह कहावत सही और सटीक बैठ रही है, कि चोरी ऊपर से सीना जोरी, मामला है चंदिया स्थित बिसहनी धान कैंप का, जहां धान चोरी करने वाले एक युवक को वाहन चालकों ने पकड़कर जमकर धुना, धुनाई के बाद चोर अपने सगे संबंधियों को घटना स्थल ले आया और जिन चालकों ने उसे मारा था उनको संबंधियों ने भी मजा चखा दिया है।
 घटना के बाद मौके पर पुलिस तो पहुंची मगर यहां चोर को छोड़ चालकों को खाकी ने भी थप्पड़ जड़े हैं, जिसके बाद सभी वाहनों के चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर स्ट्राइक कर दिये, इस पूरे मामले को लेकर खाद्य विभाग मौके पर पहुंचा है और जांच पड़ताल की जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि धान चोरी करने वाला व्यक्ति भाजपा संगठन के बड़े नेता जी कि गाड़ी का चालक है, बहरहाल जो भी खाद्य विभाग जांच के बाद पुलिसिया कार्यवाही भी कर सकता है।

Post a Comment

0 Comments