Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

अमरवाड़ा आबकारी दल की अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमार कार्यवाही

21 लीटर महुआ शराब व 300 कि.ग्रा. महुआ लहान किया गया जप्त
छिड़वाड़ा

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिये आज आबकारी वृत्त अमरवाड़ा के ग्राम चरूढाना, बटकाखापा और हर्रई के ग्राम तेंदनी में दबिश दी गई एवं कुल 3 आरोपियों के रहवासी मकान से 21 लीटर महुआ हाथ भट्टी शराब बरामद की गई तथा तेंदनी में नाले के किनारे से प्लास्टिक के डिब्बों और पन्नियों से कुल 300 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मौके पर विधिवत नष्ट किया गया।
 साथ ही चालू अवस्था में मिली हाथ भट्टियों को तोड़ कर नष्ट किया गया। आरोपियों के विरुद्ध म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915, संशोधन 2000 की धारा  34 (1) (क) एवं (च)के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। इस कार्यवाही में  वृत्त प्रभारी सुश्री वैशाली भगत, आबकारी आरक्षक श्री श्याम शर्मा एवं सुश्री रवीना सहयोगार्थ उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments