Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का उमरिया जिले में हुआ अवलोकन


उमरिया
 सहायक आयुक्त  जनजातीय कार्य उमरिया डॉ० पूजा द्विवेदी ने बताया कि आचंलिक विज्ञान केन्द्र भोपाल, मध्यप्रदेश के ग्रामीण विद्यालयो में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन उमरिया जिले में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी जनजातीय कार्य विभाग म.प्र. शासन एवं आंचलिक विज्ञान केन्द्र भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित है, जो उमरिया जिले के 30 विद्यालयों का भ्रमण करेगें। यह भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी मूल से पहिया पर एक विज्ञान प्रदर्शनी है, जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभिन्न विषयों पर आकर्षक प्रदर्शनी की एक श्रृंखला शामिल है और इसे एक बस पर लगाया गया है।इसका संपूर्ण व्यय जनजातीय कार्य विभाग भोपाल द्वारा किया जा रहा है। 

⏩गत माह जिले के 14 विद्यालयों में इसका भ्रमण किया जा चुका है।द्वितीय चरण में यह प्रदर्शनी बालक क्रीड़ा परिसर उमरिया (भरौला) पंहुची,जहॉं पर इसका बच्चो के अवलोकन एवं ज्ञानवर्धन हेतु शुभारंभ सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य उमरिया डॉ० पूजा द्विवेदी एवं जिला शिक्षा अधिकारी उमरिया आर.एस. मरावी द्वारा फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर ए.डी.पी.सी. रमसा बी.एस.मरावी, संजय पाण्डेय, जगदीश मसराम,अरविंद शर्मा,नारायण गौतम एवं हाई स्कूल भरौला के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के बारे में अतिथियों, शिक्षकों एवं बच्चों को आंचलिक विज्ञान केन्द्र रोहित दीक्षित ने जानकारी दी। 

⏩ यह प्रदर्शनी निर्धारित रूट चार्ट अनुसार क्रमशः कन्या शिक्षा परिसर उमरिया, कालरी स्कू्ल उमरिया, सज्जन स्कूल उमरिया, कन्या हायर सेकेण्ड्ररी, हाई स्कूल खलेसर, मॉडल स्कूक करकेली, कुमार मंगलम नौरोजाबाद, हायर सेकेण्ड्ररी स्कूल बन्नौदा, चौरी, खिचकिड़ी बिजौरी, कन्या मानपुर, कन्या शिक्षा परिसर मानपुर, उत्कृष्ट मानपुर एवं ताला का भ्रमण करेगी, जहाँ प्रत्येक विद्यालय में दो दिवस प्रवास रहेगा। 

⏩ सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी उमरिया ने सभी प्राचार्याे को निर्देश दिए है कि नियत तिथि को संबंधित विद्यालय एवं उसके आसपास विद्यालयों के विद्यार्थी भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर अपना ज्ञानवर्धन करें।

Post a Comment

0 Comments