शहडोल
प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्था शहडोल ने जानकारी दी है कि शासकीय संभागीय आई०टी०आई० शहडोल में एक माह का शार्ट टर्म कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कक्षा-8वी से लेकर 12वीं तक के छात्र/छात्राएँ अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसमें बेसिक कम्प्यूटर एवं बेसिक इलेक्ट्रिीशियन व्यवसायों में 02 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक प्रशिक्षण दिया जावेगा जिसका प्रमाण-पत्र प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त कोर्सों में रजिस्ट्रेशन https://forms.gle/gk3pWjtn2wnV18Mu9 एवं क्यू. आर. कोड के माध्यम से कर सकते है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित किया। अधिक जानकारी के लिए संस्था के हेल्पडेस्क पर श्री सुकांत तिवारी प्रशिक्षण अधिकारी से मोबाईल नंबर-9806707178 से संपर्क कर सकते हैं।
0 Comments